फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्राण प्रतिष्ठा से लौटे संत, बताया ऐतिहासिक रहा यह दिन

Tue, 23 Jan 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अयोध्या में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बैठे मंहथ बिचार दास और संत अरविंद दास।संव
विज्ञापन
अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में निमंत्रण पर गए थे कबीर चौरा के संत
विज्ञापन

फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा में मगहर कबीर चौरा के महंत विचार दास और संत अरविंद दास शास्त्री को श्रीराम मंदिर तीर्थ ट्रस्ट से आमंत्रण आया था। इसके बाद यह लोग रविवार को ही रवाना हो गए थे। सोमवार को कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम को लौटे और बोले कि यह पल ऐतिहासिक रहा है।
विज्ञापन

महंत विचार दास ने कहा कि कबीर चौरा से अयोध्या का हमेशा लगाव रहा है। वहां से बुलावा आया था तो गए थे। वहां पर अतिथियों का सम्मान हुआ। अयोध्या का माहौल पूरी तरह से बदला रहा। सभी लोग भक्ति भाव में डूबे थे। उन लोगों को बड़ी-बड़ी हस्तियों के बीच बैठाया गया था। यह पल यादगार रहेगा। देश के साथ ही विश्व के लोग आए थे। संत अरविंद दास शास्त्री ने बताया कि वहां जाकर मन को काफी सुकून मिला। अयोध्या मंदिर भक्ति रस में डूबा रहा। भारत के विभिन्न प्रदेशों से साधु-संत, नामी हस्तियां कार्यक्रम का हिस्सा थीं। वहां रहने खाने-पीने की बहुत भव्य व अच्छी व्यवस्था की गई थी। जीवन में पहली बार इतने बड़े कार्यक्रम में जाने का मौका मिला। आते समय कुछ जाम की समस्या रही, लेकिन वे लोग सकुशल लौट आए। अब कुछ दिन बाद अयोध्या जाकर मंदिर देखेंगे और भगवान राम के दर्शन करेंगे। यह समय बहुत ही प्रेरणादायक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें