फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में संतकबीरनगर ओवरऑल चैंपियन

Sun, 17 Dec 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे मंडल स्तरीय तीन दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में संतकबीरनगर ओवरऑल चैंपियन रहा। दूसरे स्थान पर सिद्धार्थनगर और बस्ती संयुक्त रूप से रहे। समापन अवसर पर खिलाड़ियों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला व्यायाम शिक्षक इंद्रेश पांडेय ने बताया कि तीन दिनों तक चले खेल में अंको के आधार पर संतकबीरनगर जिले को 360 अंक मिला। वहीं, बस्ती और सिद्धार्थनगर को संयुक्त रूप से 279 अंक मिले। संतकबीरनगर जिला ओवरऑल चैंपियन रहा। इसी क्रम में चक्र क्षेपण में सोनी सिद्धार्थनगर प्रथम, श्रद्धा कुमारी बस्ती द्वितीय और महक संतकबीरनगर तीसरे पर रही। गोला क्षेपण में नीलू संतकबीरनगर प्रथम, दीपिका बस्ती द्वितीय और महक संतकबीरनगर तीसरे पर रही। फुटबाल बालक में सिद्धार्थनगर प्रथम, संतकबीरनगर द्वितीय रहा। बालिका में सिद्धार्थनगर प्रथम और संतकबीरनगर द्वितीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक गणेश चंद चौहान और विधायक अनिल त्रिपाठी ने खिलाडियों का हौसला आफजाई किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने बेहतर प्रयास किया है। हार जीत को खेल का हिस्सा होता है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बीएसए अमित कुमार सिंह ने अतिथियों का आभार ज्ञापन किया। इस अवसर पर बीईओ जनार्दन यादव, रामसरन यादव, अंबिका देवी, अनिल सिंह, अनूप राय, ओम नारायण शुक्ला, रेनू चौधरी, लुदिया टेटे, इंदू यादव, रमेश कुमार, जया जायसवाल, मनोज मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें