फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता में संतकबीरनगर बना चैंपियन

Tue, 10 Sep 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बस्ती के मुंडेरवा में आयोजित हुई 68वीं मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। 68वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालयों की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा बस्ती में किया गया। जिसमे बस्ती मंडल में संतकबीरनगर की टीम सर्वाधिक मेडल जीतकर चैपिंयन बना।
विज्ञापन

खेल शिक्षक जोखू प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु व भार वर्ग बालक वर्ग में प्रथम स्थान विवेक बस्ती, विष्णु संतकबीरनगर, शिवा बस्ती, रंजीत बस्ती, रणजीत संतकबीरनगर, ताहिर अली, जोगिंदर यादव, प्रवीन कुमार, राकेश आदि रहे। फ्री स्टाइल महिला वर्ग में साक्षी पाल संतकबीरनगर से विजयी रही। सर्वाधिक मेडल प्राप्त कर संतकबीरनगर नगर चैंपियन रहा। द्वितीय स्थान पर जनपद बस्ती और तीसरे स्थान पर जनपद सिद्धार्थनगर जिला रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन आयोजक प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। संचालन शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार पांडेय ने किया और पात्रता जांच शारीरिक शिक्षक डॉ सुनील कुमार विश्वकर्मा और प्रवीण सिंह गौतम ने किया। निर्णायक की भूमिका में सूर्यप्रकाश चौधरी व माखनलाल रहे। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा सचिव बस्ती अमित यादव, आशीष दयाल, बृजेश सिंह, दिवाकर उपाध्याय, छोटेलाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें