फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संतकबीर उद्यान बना शो पीस

विज्ञापन
मगहर में उद्यान विभाग का आवास-संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मगहर। सद्गुरु कबीर की निर्वाण स्थली मगहर के कबीर चौरा परिसर में उद्यान विभाग द्वारा राजकीय संतकबीर अलंकृत उद्यान की स्थापना की गई है। यह कभी बहुत सुंदर दिखता था। इस समय विभाग की अनदेखी की वजह से परिसर झाड़-झंखाड़ में तब्दील हो गया है। उद्यान विभाग द्वारा बनवाए गए आवास की स्थिति भी बदतर हो गई है। स्थानीय लोग, पर्यटक व साधु-संतों ने विभाग से इसकी सफाई की मांग की है, जिससे यहां आने-जाने वालों को असुविधा न हो।
बता दें कि सद्गुरु कबीर स्थली ऐतिहासिक स्थल है। जहां कबीर दास की समाधि व मजार है। यहां से विश्व को सांप्रदायिक सौहार्द, एकता, प्रेम व अहिंसा का पैगाम मिलता है। यहां कबीर दर्शन के लिए देश ही नहीं विदेश से भी पर्यटक आते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में केंद्र व राज्य की सरकारें इस स्थली के विकास को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं, जिसमें प्रदेश सरकार ने राजकीय संतकबीर अलंकृत उद्यान की स्थापना की।
इसका उद्देश्य परिसर को हरा-भरा रखने का रहा। साथ ही बगीचे में लगे आम, आंवला के पेड़ों के फल का भी स्वाद लोग चख सकें और इसके साए में लोग आराम कर सकें लेकिन कुछ महीनों से यह अलंकृत उद्यान विभाग की उपदासीनता का शिकार होता जा रहा है।
विज्ञापन

उद्यान विभाग द्वारा बनवाए गए आवास भी जर्जर हो गए हैं। साफ-सफाई न होने से परिसर, बाग व आवास झाड़-झंखाड़ में तब्दील होता जा रहा है, जिसमें तमाम तरह के जानलेवा जंतु पनप रहे हैं। कभी-कभी पर्यटकों के लिए खतरे का कारण बन सकते है। कस्बे के अवधेश सिंह, रमाशंकर आदि ने इसकी सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें