फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिश्रौलियाः कीचड़ से सराबोर टूटी सड़क बनी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रौलियाः कीचड़ से सराबोर टूटी सड़क बनी मुसीबत अमर उजाला पब्लिक काल -बांस-बल्ली के सहारे हो रही विद्युत आपूर्ति संवाद न्यूज एजेंसी संतकबीरनगर। शहर से सटे मिश्रौलिया में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। सड़क पूरी तरह से टूट गई है और बारिश के चलते कीचड़ से सराबोर हैं। ऐसे में लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं बांस-बल्ली के सहारे विद्युत की आपूर्ति की जा रही है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। मिश्रौलिया अभी ग्राम पंचायत है, लेकिन नए परिसीमन में यह ग्राम पंचायत नगर पालिका परिषद के शामिल होने जा रही है। शहर से सटे होने के बाद भी यहां के बाशिंदों को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल रही है। मुख्य सड़क से नेहरू इंटर कालेज जाने वाला मार्ग पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। बगल में नालियां बनी है, लेकिन वह बेकार साबित हो रही है। कारण यह है कि सड़क काफी नीचे हैं, जिससे पानी नालियों में जाने के बजाय टूटी सड़कों पर पसरा हुआ है। कीचड़ के कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां बांस-बल्ली के सहारे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। तार भी काफी उलझे हुए हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है। इंसेट- टूटी सड़क पर आने-जाने में हो रही दिक्कत मुुख्य मार्ग से मिश्रौलिया जाने वाली सड़क टूट गई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश के कारण इन गड्ढों में पानी भरा रहता है। ऐसे में सड़क व गड्ढे का पता नहीं चल पा रहा है। कीचड़ भी पसरा हुआ है। ऐसे में सड़क बनवाए जाने की जरूरत है। गुरू प्रसाद 00000000000 नहीं मिल रही सुविधाएं मिश्रौलिया शहर से सटा हुआ है, इसके बाद भी सुविधाएं नहीं मिल रही है। न तो सड़कें ठीक है और न ही साफ-सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है। जिसके कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। -रमेश कुमार 000000000000 बांस-बल्ली के सहारे बिजली आपूर्ति मिश्रौलिया के अधिकतर क्षेत्रों में बांस-बल्ली के सहारे बिजली की आपूर्ति की जा रह है। इसके कारण जहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है वहीं लोकल फाल्ट की समस्या भी परेशान किए हुए हैं। -चतुर्गुन यादव 0000000000 जल निकासी का इंतजाम ठीक नहीं मिश्रौलिया में जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं है। बारिश होने पर सड़क पर पानी लग जाता है, जिससे आने-जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। बच्चों को घर से निकलने पर हमेशा भय बना रहता है। -धीरेंद्र कुमार इंसेट- मिश्रौलिया अब नगर पालिका परिषद खलीलाबाद में शामिल हो गया है। जल्द ही इसके विकास के लिए प्रस्ताव तैयार कराया जाएगा। इसके बाद यहां की समस्याओं का निदान करा दिया जाएगा। -बीना सिंह-ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें