फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस व पेटिंग प्रतियोगिता के सफल बच्चे पुरस्कृत हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
फैंसी ड्रेस व पेटिंग प्रतियोगिता के सफल बच्चे पुरस्कृत हुए - अमर उजाला ने स्वतंत्रता दिवस पर मां तुझे प्रणाम विषय पर पेंटिंग,फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया था फोटो है संवाद न्यूज एजेंसी संतकबीरनगर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर अमर उजाला की ओर से गोरखपुर और बस्ती मंडल स्तर पर मां तुझे प्रणाम विषय पर पेटिंग और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। जिसमें जिले के दो प्रतिभागी चयनित हुए थे। जिन्हें सोमवार को अमर उजाला कार्यालय में प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने विजेताओं को प्रमाण पत्र व उपहार देते हुए कहा कि बच्चों ने प्रतियोगिता में शामिल होकर और उसमें बेहतर परिणाम लाकर जिले का नाम रोशन किया है। इससे युवा पीढ़ी में नई उर्जा का संचार हो रहा है। अमर उजाला ने प्रतिभाओं को तराशने का कार्य किया है। इस तरह की प्रतियोगिता कराकर युवा पीढ़ी को देश के इतिहास को बताने का कार्य किया है। प्रतियोगिता से निश्चय ही मेधावी छात्र- छात्राओं का मनोबल बढ़ेगा। ऐसे सम्मान से उत्साह बढ़ता है। बतादें कि अमर उजाला की तरफ से बच्चों के बीच आजादी का जश्न मनाने के क्रम में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मां तुझे प्रणाम ऑनलाइन पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में सेंट थामस इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा नाजमिन खातून और जीएसएम सेंट्रल एकेडमी कांटे के कक्षा एक के छात्र रूद्रांश चौधरी की कृतियों को निर्णायक मंडल ने श्रेष्ठ करार दिया था। पुरस्कार पाए नाजिमा खातूून और रूद्रांश चौधरी ने खुशी जताते हुए अमर उजाला को धन्यवाद दिया। 0000000000
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें