फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आईजीआरएस रैंकिंग में लगातार 17वीं बार प्रदेश में अव्वल रहा संतकबीरनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनशिकायतों के निस्तारण में संतकबीरनगर पुलिस ने एक बार फिर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अक्तूबर 2026 की आईजीआरएस मासिक रैंकिंग में जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। खास बात यह है कि जनपद पुलिस ने लगातार 17वीं बार यह उपलब्धि हासिल की है। वहीं, जिले के 10 थानों में से नौ ने भी प्रदेश स्तर पर पहली रैंक प्राप्त की है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन और निगरानी में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को फरियादियों के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार करने तथा शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

शासन की ओर से निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायतों की जांच कराई जाती है। संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर शिकायत की वास्तविकता परखते हैं। इसके बाद जांच आख्या का जनपद स्तर पर परीक्षण किया जाता है। रिपोर्ट संतोषजनक नहीं मिलने पर संबंधित प्रकरण को दोबारा जांच के लिए भेजा जाता है, ताकि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो सके।
विज्ञापन


इस उपलब्धि पर एसपी संदीप कुमार मीना ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने आगे भी पूरी जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ जनसुनवाई करने तथा शिकायतों का पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें