एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि लूट के सुराग में लगी पुलिस को यह पता चला कि लुटेरे रुधौली दुर्गजोत मार्ग पर जा रहे हैं। इस दौरान बेलहरकला और एसओजी की संयुक्त टीम ने घेरेबंदी की । अमरडोभा के पास पुलिस को सुबह 5 बजे के करीब मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखे। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो वह मोटरसाइकिल लेकर भागने लगे।
बेलहर कला थानाक्षेत्र में सिद्धार्थनगर के मोबाइल व्यवसाई के सेल्समैन से हुई लूट के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने दो लुटेरों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान एक लुटेरे के पैर में गोली भी लगी है। इस लूट में व्यवसाई का सेल्समैन भी मिला हुआ था। उनके पास से लूट के 2.52 लाख रुपए भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि लूट के सुराग में लगी पुलिस को यह पता चला कि लुटेरे रुधौली दुर्गजोत मार्ग पर जा रहे हैं। इस दौरान बेलहरकला और एसओजी की संयुक्त टीम ने घेरेबंदी की । अमरडोभा के पास पुलिस को सुबह 5 बजे के करीब मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखे।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो वह मोटरसाइकिल लेकर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। तभी बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। फायरिंग के दौरान पुलिस की तरफ से भी जबावी फायरिंग की गयी। नतीजा यह हुआ कि उनकी पल्सर मोटरसाइकिल गिर गई और वह पैदल भागने लगे।
पुलिस की फायरिंग में एक को गोली लग गयी। टीम ने दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। लुटेरों में से एक की पहचान 30 वर्षीय नसीम पुत्र इस्लाम के रुप में हुई।
वह सिद्धार्थनगर के तेतरीबाजार थानाक्षेत्र के बेलसर का रहने वाला है, उसे बाएं पैर में गोली लगी है। वहीं, दूसरे की पहचान अताउर्रहमान पुत्र शकील खान निवासी सिद्धार्थनगर के रुप में हुई। लुटेरों ने बताया कि 1 फरवरी को उन लोगों ने रात साढे़ नौ बजे के करीब निधुरी के पास जा रहे सिद्धार्थनगर के मोबाइल व्यवसाई नूर आलम के दो सेल्समैन को राड से मारकर लूट की घटना को अंजाम दिया था।
उनके साथ इस लूट में एक अन्य बदमाश फिरोज खान भी शामिल था। वहीं दो सेल्समैन में से एक प्रदीप कन्नौजिया भी लूट की इस वारदात में शामिल था। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है। बदमाशों के पास से दो असलहे, जिन्दा व खोखा कारतूस के साथ ही लूट के 2.52 लाख रुपए भी बरामद हुए हैं। लुटेरों ने व्यवसाई के कलेक्शन के 6.5 लाख रुपए लूट लिए थे।