फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पंचपोखरी फीडर के मेन ट्रांसफाॅर्मर में आई खराबी

Sat, 27 Jul 2024 06:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उमस भरी गर्मी से जहां लोग परेशान हैं, वहीं बिजली आपूर्ति व्यवस्था बिगड़ने से उपभोक्ताओं की मुसीबत बढ़ गई है। बृहस्पतिवार की देर शाम पंचपोखरी फीडर पर लगे 10 एमवीए के मेन ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी खराबी आ गई। जिससे इस फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रात में करीब दो बजे तक बिजली कर्मियों ने उसे ठीक करने की कोशिश की, लेकिन खराबी दूर नहीं हो सकी। ऐसे में पूरी रात उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी के बीच गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन

पंचपोखरी फीडर पर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। बृहस्पतिवार की देर शाम ट्रांसफाॅर्मर में अचानक खराबी आ गई। जिससे क्षेत्र के रजापुर सरैया, भेलवासी, डारीडीहा, जिगिना, सौरहा सिहोरवा, केंनौना, सेहरी भैसा आदि गांवों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। इस बीच गड़बड़ी दूर करने के लिए कर्मचारी जूझते रहे, लेकिन खराबी दूर नहीं हो सकी। इस बीच बारिश शुरू हो जाने से कर्मचारी भी लौट गए। बाद में शुक्रवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे गड़बड़ी दूर हुई और आपूर्ति बहाल हो सकी। हालांकि निगम के लोगों को कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था से रात में बिजली आपूर्ति कुछ क्षेत्र में शुरू कराई गई।

लो-वोल्टेज को लेकर सौंपा ज्ञापन
लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान बड़गो के लोगों ने शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। बड़गो निवासी राजाराम, वीरेंद्र कुमार, जितेंद्र, धर्मराज विश्वकर्मा, ऋषि मुनि सिंह आदि ने कहा कि पिछले कई दिनों से लो-वोल्टेज के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में लो-वोल्टेज की समस्या को दूर कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें