फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर : हत्यारोपी के घर पर बुलडोजर चलवाएं

Fri, 13 Oct 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे कुशहरा गांव निवासी मृतक रामप्रकाश के परिजन।
विज्ञापन
संतकबीरनगर : हत्यारोपी के घर पर बुलडोजर चलवाएं
विज्ञापन

संतकबीरनगर। कुशहरा गांव के राम प्रकाश की हत्या के मामले में आरोपी पर कार्रवाई और परिजनों को आर्थिक मदद देने की मांग करने आजाद समाज पार्टी की अगुआई में गांव के लोग बृहस्पतिवार दोपहर में कलक्ट्रेट पहुंच गए। दो सौ से अधिक ग्रामीण, जिसमें अधिकतर महिलाएं थीं, डीएम कक्ष के सामने धरने पर बैठ गए।

प्रदर्शनकारी ग्रामीण हत्या के आरोपी के घर पर बुलडोजर चलवाने और पीड़ित परिवार को 50 लाख, एक सदस्य को नौकरी और बच्चों को सरकारी खर्च पर शिक्षा दिलाने की मांग कर रहे थे। दोपहर 12 बजे शुरू हुआ धरना-प्रदर्शन शाम करीब 4 बजे तक चला। एडीएम के समझाने पर माने ग्रामीणों ने सीएम को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी जावेद पठान, जिलाध्यक्ष सोनू राव की अगुआई में ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे थे। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी सोनू मिश्रा को पकड़ने के बाद छोड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि एक ही आरोपी हत्याकांड को अंजाम नहीं दे सकता है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू मिश्रा को पकड़ा है। शेष फरार हैं। गांव वालों ने घटना की स्वतंत्र एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। चेतावनी दी कि सात दिन के अंदर यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


इसी बीच किसी बाहरी शख्स ने कह दिया कि धरना-प्रदर्शन से कुछ नहीं होगा, जिसे सुनकर प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और उस शख्स को दौड़ा लिया। इससे कलक्ट्रेट में भगदड़ मच गई। सूचना पर एडीएम जय प्रकाश, सीओ मेंहदावल अंबरीष भदौरिया, सीओ सदर दीपांशी राठौर, कोतवाल रविंद्र सिंह समेत काफी संख्या में पुलिस कर्मी पहुंच गए। ग्रामीणों ने सीएम को संबोधित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन एडीएम को दिया। एडीएम के समझाने और मदद दिलाने के आश्वासन पर ग्रामीण वापस
हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें