फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुलिस आग देने को कहती रही, परिजन और ग्रामीण दफनाने पर अड़े रहे

Fri, 13 Oct 2023 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में लगी राम प्रकाश के परिजनों और गांव के लोगों की भीड़। 
विज्ञापन
संतकबीरनगरबेलहर। बृहस्पतिवार को कुशहरा गांव के रहने वाले राम प्रकाश की हत्या के मामले में आरोपी पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिए जाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट से लेकर कुशहरा गांव तक ग्रामीण हंगामा करते रहे। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। पुलिस शव को जलाने की बात कहती रही, लेकिन परिजन और ग्रामीण शव को दफनाने की जिद पर अड़ गए। करीब आधे घंटे मान मनौव्वल के बाद आखिकार शव को दफनाने पर ही सहमति बनी।
विज्ञापन

पीड़ित पत्नी उर्मिला का आरोप है कि उसके पति राम प्रकाश को बहला कर गांव के सोनू मिश्रा बाइक से ले गए और पति की हत्या करके शव को दरही मार्ग पर पुलिया के ह्यूम पाइप में डाल दिया। उसकी सूचना पर मंगलवार को पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की और आरोपी को पकड़ कर ले भी गई, लेकिन बाद में छोड़ दिया। पति राम प्रकाश की चप्पलें पुलिया के पास दिखी तो पुलिस ने जेसीबी से खोदवा कर शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने देर शाम आरोपी सोनू मिश्रा पर हत्या और एससी-एसटी एक्ट का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
पीड़ित पत्नी उर्मिला बार-बार पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रही थी। खुद के परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर कर रही थी। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सोनू राव, चेयरमैन बेलहर सुरेंद्र निषाद, जिला प्रभारी जावेद पठान, बृजेश राव, इंद्रजीत राव आदि का आरोप है कि मृतक राम प्रकाश शारीरिक रूप से मजबूत थे। अकेले आरोपी सोनू मिश्रा उसकी हत्या नहीं कर सकता है। इसमें अन्य आरोपी भी शामिल हैं। अन्य आरोपियों का पता लगाकर पुलिस गिरफ्तार करे। आरोपी के घर पर बुलडोजर चलवाए और पीड़ित परिवार को नौकरी, बच्चों की शिक्षा और 50 लाख की आर्थिक मदद करे।
विज्ञापन

इधर शाम पौने सात बजे के करीब पोस्टमार्टम के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच शव कुशहरा गांव पहुंचा तो पीड़ित के घर लोगों की भीड़ जुट गई। भीड काफी आक्रोशित दिखी। पीड़ित परिजन शव को गांव के बगल में दफनाने की बात करने लगे तो पुलिस शव को दरही घाट पर परंपरा के अनुसार जलाने की बात की। जिसे सुनकर भीड भड़क गई और दफनाने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया,लेकिन लोग नहीं माने। अंत में शव को दफनाने के लिए गांव के बाहर ले गए।
इंसेट
घर तक नहीं, कैसे जलेगा घर का चूल्हा
कुशहरा गांव निवासी राम प्रकाश काफी गरीब थे। वह मुंबई में मजदूरी करके परिवार का पेट पालते थे। परिवार के मुखिया की हत्या होने से आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गई। पीड़ित पत्नी उर्मिला ने बताया कि उसकी सिर्फ चार बेटियां हैं। बड़ी बेटी सबिता 15 साल की है। उसके पास खेत नहीं है। घर तक नहीं है। टिनशेड में परिवार रहता है। राशन कार्ड तक नहीं है। मजदूरी ही परिवार का सहारा था। पति की हत्या करके आरोपी ने उसके परिवार को बर्बाद कर दिया। अब कैसे चूल्हा जलेगा? समझ में नहीं आ रहा है। बेटियां कैसे पढ़ेंगी और उनका भविष्य संवरेगा, यह चिंता सता रही है। बड़ी बेटी सविता ने रोते हुए बताया कि उसके पापा से चार महीने पहले आरोपी सोनू मिश्रा ने झगडा किया था। जब पापा मुंबई से कमा कर लौटे तो फिर दोस्ती कर वी और पापा को मौत के घाट उतार दिया। मृतक राम प्रकाश की बहन कंचन देवी का आरोप है कि सोमवार शाम को आरोपी सोनू मिश्रा उसके घर पर आया था। भाभी से एटीएम कार्ड मांग कर लेकर गया। जब भाभी पूछीं कि हमारे पति कहां है, तब सोनू मिश्रा ने बताया कि वह सड़क पर हैं। हमको एटीएम कार्ड लाने के लिय कहा है। भाभी ने एटीएम कार्ड दे दिया और सोनू मिश्रा लेकर चला गया। उसके बाद आरोपी ने उसके भाई की हत्या कर दी।
इंसेट
कलक्ट्रेट आई पीड़ित पत्नी उर्मिला की बिगड़ी तबीयत
कलक्ट्रेट में ग्रामीणों के साथ आई पीड़ित पत्नी उर्मिला रोते-रोते बेहोश हो गई। लोग पानी का छीटा डाल कर उसे होश में लाने की कोशिश किए,लेकिन जब होश नहीं आया तो लोग जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उपचार किया,तब जाकर उसे होश आया। पीड़ित परिजन बताए कि गम और चिंता की वजह से रोते-रोते उर्मिला की तबीयत बिगड़ जा रही है।
इंसेट
सुरक्षा के लिए कुशहरा गांव में फोर्स तैनात
घटना के बाद पुलिस बेहद सतर्कता बरत रही है। कुशहरा गांव में पीड़ित परिवार के घर पुलिस कर्मी लगाए गए है। इसके अलावा आरोपी के घर पर भी पुलिस मुस्तैद है। सीओ गांव के बाहर भी पुलिस कर्मी लगाए गए है। सीओ अंबरीष भदौरिया ने बताया कि शांति व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें