फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 20 मेडल हासिल कर संतकबीरनगर चैंपियन

विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता में बिजेता पहलवान-स्रोत आयोजक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। माध्यमिक विद्यालयों की मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुआ। इसमे अंको के आधार पर संतकबीरनगर ने प्रथम, बस्ती दूसरे और सिद्धार्थनगर तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन संत कबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज मगहर के प्रधानाचार्य डॉक्टर राकेश कुमार सिंह और श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज टुंगपार के प्रधानाचार्य राजदेव तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। मंडलीय प्रतियोगिता में संतकबीरनगर सबसे अधिक 20 गोल्ड और ब्रांज मेडल जीत करके बस्ती मंडल में चैंपियन रहा। दूसरे स्थान पर आठ मेडल लेकर बस्ती रहा। तीसरे स्थान पर दो मेडल लेकर सिद्धार्थनगर रहा। डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में हार जीत तय है। एक हारता है तो उसे निराश नहीं होना चाहिए। उसे अगली प्रतियोगिता में और अधिक मेहनत करना चाहिए और परिणाम को अपने पक्ष में लाना चाहिए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का संचालन जिला क्रीड़ा सचिव जोखू प्रसाद और मौलेन्दू नारायण पांडेय ने किया।
इस अवसर पर खेल शिक्षक सुधीर कुमार, दिवाकर उपाध्याय, विवेकानंद यादव, महेंद्र यादव, विजय, विकास, अमरजीत आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें