फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत में दक्ष होंगे 100 शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृत में दक्ष होंगे 100 शिक्षक
विज्ञापन

संस्कृत संस्थान का पांच सदस्यीय दल देगा प्रशिक्षण
टीजीटी और पीजीटी पास शिक्षक होंगे शामिल
संतकबीरनगर। माध्यमिक विद्यालयों में संस्कृत विषय को बढ़ावा देने के लिए सरकार शिक्षकों को इस विषय में दक्ष बनाएगी। जिले के 100 शिक्षकों को संस्कृत संस्थान का पांच सदस्यीय दल प्रशिक्षित करेगा। शर्त इतनी है कि शिक्षक टीजीटी और पीजीटी पास होें। डीआईओएस कार्यालय ऐसे शिक्षकों की खोज में जुट गया है।
हालांकि, माध्यमिक विद्यालयों में सभी विषयों की पढ़ाई होती है, लेकिन ‘संस्कृत’ का अपना महत्व है। शासन ने ‘हम विद्यार्थियों के लिए मुफ्त ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण प्रदान करेंगे’ योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत टीजीटी और पीजीटी पास शिक्षकों को संस्कृत विषय से संबंधित जानकारी दी जाएगी, ताकि वह विद्यार्थियों को संस्कृत में दक्ष कर सकें।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद के सचिव रामकृष्ण तिवारी ने जिले से टीजीटी, पीजीटी पास 100 शिक्षकों की सूची मांगी है। इन्हें डायट पर संस्कृत संस्थान का पांच सदस्यीय दल प्रशिक्षण देगा। प्रशिक्षण तिथि जल्द घोषित की जाएगी।
विज्ञापन

...
कोट
माध्यमिक विद्यालयों के टीजीटी, पीजीटी पास 100 शिक्षकों को संस्कृत विषय का पांच दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रधानाचार्यों से ऐसे शिक्षकों की सूची मांगी गई है।
-मनमोहन शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें