फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने को सीआईडी बताकर महिला से ठगा सत्रह हजार रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
लालच में महिला ने गंवाए 17 हजार रुपये
विज्ञापन

महिला ने आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया
धनघटा(संतकबीरनगर)। मड़पौना गांव की एक महिला अपनी जमीन पर कब्जा पाने के लिए 17 हजार रुपये गंवा बैठी। जिस युवक ने अधिकारियों को रिश्वत देने के नाम पर रुपये ऐंठ लिया था, उसे बुधवार को धनघटा में महिला ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
धनघटा क्षेत्र के मड़पौना गांव निवासी शांति देवी का आरोप है कि उसका पांच बिस्वा जमीन गांव के पास रामजानकी मार्ग के बगल में स्थित है। उस जमीन पर कब्जा करने से गांव के कुछ लोग रोक रहे हैं। जबकि जमीन की पैमाइश हो चुकी है।
विज्ञापन

उसका कहना है कि जमीन पर कब्जा पाने के लिए अधिकारियों से फरियाद करते-करते वह थक चुकी है। उस जमीन के सिलसिले में एक जुलाई को धनघटा तहसील पर एसडीएम और तहसीलदार से मिलने गई थी। तहसील परिसर में एक युवक मिला। उसने खुद को सीआईडी बताकर जमीन पर कब्जा दिलाने का आश्वासन दिया। पीड़िता का आरोप है कि अधिकारियों को रिश्वत देने के लिए उसने 20 हजार रुपये की मांग की। 17 हजार रुपये उसे दे दिया। 15 दिन से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कार्य न होने पर शक हुआ तो रुपये की उससे मांग की, लेकिन आरोपी ने रुपये नहीं लौटाया।
विज्ञापन

बुधवार को युवक धनघटा में एक चाय की दुकान पर दिख गया। महिला उस पर झपट पड़ी और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला और आरोपी को थाने ले गई। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ केडी सिंह ने बताया कि गोरखपुर जिले के रहने वाले आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें