संस्कृत बोर्ड की परीक्षा देते विद्यार्थी।
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं बृहस्पतिवार से पांच केंद्रों पर शुरू हो गई। यह परीक्षा 28 फरवरी को समाप्त होगी। पहले दिन पंजीकृत 826 परीक्षार्थियों में 31 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान कही से कोई शिकायत नहीं आई। सभी केद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।
जिला विद्यालय निरीक्षक हरिशचंद नाथ ने बताया कि संस्कृत बोर्ड की परीक्षा दो पालियों में सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक और दूसरी पाली में दो से 5.15 बजे तक आयोजित हुई। इसमे कुल 826 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनके लिए कुल पांच केंद्र बनाए गए थे। पहले दिन संस्कृत का पेपर था। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में आयोजित हुई। पहले दिन कुल 31 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को अर्थशास्त्र, 26 फरवरी को गणित और 27 फरवरी को अंग्रेजी की परीक्षा होगी। कठिन परीक्षाएं अंतिम दिनों में होने के कारण परीक्षार्थियों को तैयारी करने का समय भी मिलेगा।