फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संकल्प यात्रा में ग्रामीणों की समस्या का हुआ निदान

Sun, 07 Jan 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

नाथनगर ब्लॉक के गजाधरपुर और नगुआ में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक की ग्राम पंचायत गजाघरपुर और नगुआ में रविवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची। गांव की महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग के अलावा बच्चों ने उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम की काया ही बदल दी। अलग-अलग विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों को 168 योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। पात्रों को लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एलएडी वैन से पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश सुनाया गया। लघु फ़िल्म के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों से सीधे संवाद करके समस्या से जिम्मेदार अवगत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि मिशन निपुण योजना से परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य को तराशा जा रहा है। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि गजेंद्र त्रिपाठी, वीरेंद्र त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, आलोक त्रिपाठी, सचिव धर्मेंद्र यादव, सन्तोष दूबे, प्रेम चंद मिश्र, जमशेद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें