फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में सनातन धर्म बुलंदी पर : बद्री यादव

Thu, 25 Jan 2024 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोसया बाजार। भारत विकसित संकल्प यात्रा के तहत बुधवार को विकास खंड पौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत गागरगाड व गौरापार में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान एलईडी वाहन के जरिए लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव ने कहा कि सरकार जहां एक तरफ तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचा कर लोगों को लाभान्वित कर रही है, वहीं, सनातन धर्म को ऊंचाइयों की बुलंदियों पर ले जाकर खड़ा कर दिया है। 500 वर्षों से लंबित मंदिर निर्माण, धारा 370 जैसा निर्णायक कार्य करके देश के साथ-साथ सभी जन समुदाय के विकास का रास्ता प्रशस्त कर रही है। सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि जवान और किसान के लिए शिक्षा का स्तर ऊंचा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राममिलन यादव, साधु यादव, विनय पांडेय, कपिल देव कन्नौजिया, अनिल जायसवाल, महेंद्र यादव, सूर्यनाथ शर्मा, बाबूराम शर्मा, अनिल अग्रहरी, रोहित, रामभरोस, विनय कुमार, बृजेश यादव, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें