फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय जिलाध्यक्ष, गिरिजानंद महामंत्री बने

Mon, 28 Dec 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला/संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद में संपन्न हुआ। जिसमें कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव हो गया। इसमें संजय द्विवेेदी को जिलाध्यक्ष और गिरिजानंद यादव को महामंत्री चुना गया।
विज्ञापन


निर्वाचन अधिकारी बलवंत सिंह ने बताया कि जिला संयोजक के पद पर नसीम अहमद खान, जिला मीडिया प्रभारी के पद पर संतमोहन त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष के पद पर डॉक्टर नीरज मिश्र और संप्रेक्षक के पद पर खालिद कलाम सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए।

इसके साथ ही जिला उपाध्यक्ष नौ लोगों को बनाया गया है। जिसमें रामनारायण पांडेय, दिप्तीमान, विजय कुमार यादव, राहुल कुमार, मुहम्मद सईद, कमरे आलम सिद्दीकी, संजय कुमार श्रीवास्तव, मंगला प्रसाद चतुर्वेदी, और श्री प्रकाश मिश्र शामिल है।
विज्ञापन


जिला संयुक्त मंत्री पद पर अफजल खां, मजहर हुसैन सिद्दीकी, जयचंद यादव, विनोद कुमार उपाध्याय, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, मनोज कुमार, विक्रमाजीत, चंद्रमौलि राय व ऋचा श्रीवास्तव निर्वाचित हुए हैं।

 जिला कार्यसमिति सदस्य पद पर बृजेश कुमार सिंह, विनोद कुमार चौरसिया, अतीकुल्लाह, सुरेश कुमार विंद, युनूस अख्तर खां, अमित राय, परवेज अख्तर, राजेंद्र प्रसाद गुप्त, महेंद्र कुमार यादव, अशोक कुमार मिश्र, दिनेश चंद्र यादव, प्रवीण कुमार त्रिपाठी, सुरेंद्र नाथ, अभय मिश्र, गौरव यादव निर्वाचित हुए हैं।

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजय द्विवेदी और महामंत्री गिरिजानंद यादव ने कहा कि शिक्षकों के स्वाभिमान की हर हाल में रक्षा की जाएगी। डीआईओएस कार्यालय पर भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए संघर्ष किया जाएगा। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष मारकंडेय सिंह, ढोढ़ई प्रसाद यादव, मोहम्मद रफीक, जय प्रकाश, महीबुल्लाह, विवेकानंद, रवींद्र कुमार चौरसिया, राकेश मिश्र, संतोष कुमार मौर्य, रामचंद शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें