फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नहीं आते सफाई कर्मी, लोग मजदूरी देकर कराते हैं सफाई

Wed, 29 Jul 2026 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोसया बाजार में हफ्ते में दो दिन बाजार लगता है, जिससे फैलने वाला कूड़ा करकट दुकानों के सामने पड़ा रहता है। इस गांव में सफाई कर्मी के न आने से गंदगी का अंबार लगा रहता है, जिससे परेशान होकर दुकानदार चंदा लगाकर बाजार की सफाई मजदूर लगाकर कराते हैं। इतना ही नहीं बरसात के समय में सड़कों पर जगह-जगह पानी इकट्ठा होने से कीचड़ युक्त सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

दुकानदार गुलाबचंद, धर्मवीर, जितेंद्र, मोहम्मद रईस, कृष्ण माधव, शुभम, शिवम, राहुल सहित तमाम लोगों ने बताया कि हफ्ते में दो दिन लगने वाली बाजार की सफाई व्यवस्था में जिस सफाई कर्मियों की नियुक्ति है वह न जाने कब आते हैं। यहां की सफाई व्यवस्था गांव के ही एक गरीब परिवार के व्यक्ति से लोग कराते हैं। लोगाें ने यहां पर सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें