फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रतिष्ठानों से खोआ व पनीर के लिए गए नमूने

Sat, 04 Mar 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- अभियान चलाकर की गई जांच, खराब खोआ कराया नष्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। होली त्योहार के मद्देनजर बाजारों में सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शनिवार को भी सघन निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से खोआ व पनीर के नमूने लिए गए।

निरीक्षण के दौरान उमेश मिष्ठान भंडार बखिरा चौकी के सामने की दुकान पर 14 किलोग्राम खोआ सेहत के लिए खराब प्रतीत होने पर नमूना संग्रहित किया गया। शेष बचे लगभग 12 किलोग्राम खोआ को नष्ट कराया गया। इसी क्रम में गायत्री स्वीट हाउस बखिरा पर पनीर को चेक किया गया। अधोमानक प्रतीत होने पर नमूना संग्रहित किया गया। अजीत कुमार पुत्र राम बचन बखिरा बाजार के प्रतिष्ठान से खोआ का नमूना अधोमानक प्रतीत होने पर संग्रहित किया गया तथा पांच किग्रा खोआ नष्ट कराया गया। न्यू इंडिया ए टू जेड मिनी मार्ट बनकटिया से किशमिश का नमूना संग्रहित किया गया तथा कश्मीरी मिर्च महाराजा ब्रांड लगभग 60 पैकेट को खराब होने के चलते नष्ट कराया गया। सोनपापड़ी व पंजीरी लड्डू को भी नष्ट कराया गया। प्रतिष्ठानों के संचालकों को साफ-सफाई में सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जेपी तिवारी ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। टीम में विनोद कुमार, राजमणि प्रजापति,धर्मराज शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें