फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली और पानी के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान

Sat, 04 Mar 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- तैयारी में नगर पालिका और विद्युत निगम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। होली के त्योहार पर शहरवासियों को निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति मिलेगी। इसके साथ ही दिनभर पानी उपलब्ध होगा। इसके लिए नगर पालिका परिषद खलीलाबाद व विद्युत निगम तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है।
विज्ञापन

होली के त्योहार के मद्देनजर नगर पालिका परिषद खलीलाबाद ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। होली के दिन सुबह से ही पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी, ताकि लोगों को पानी की समस्या न हो। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर पानी के टैंकर लगाए जाएंगे। इससे जहां लोगों को पकवान बनाने के दौरान जहां पानी की कमी नहीं हो पाएगी वहीं होली खेलने के बाद लोगों को स्नान के लिए भी पानी की उपलब्धता बनी रहेगी। इसके साथ ही शहर की साफ-सफाई के भी निर्देश दिए गए है। खासकर होली के बाद साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने के लिए तैयारी की जा रही है। नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अधिशाषी अधिकारी विनय कुमार मिश्र ने बताया कि होली के मद्देनजर तैयारियां की जा रही है। दूसरी तरफ विद्युत निगम भी पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने की तैयारी में है। शहर से लेकर गांव तक बिजली कटौती से मुक्त रखने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि कहीं पर भी लोकल फाल्ट की समस्या आए तो उसे तत्काल ठीक किया जाए। ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। विद्युत निगम के अधिशाषी अभियंता दिव्य रंजन ने कहा कि होली को देखते हुए तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से देने की तैयारी है। इसके साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों अपना मोबाइल आन रखने के निर्देश है, ताकि किसी प्रकार की दिक्कत आने पर त्वरित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें