दुकान की जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत-विभागदुकान की जांच करती खाद्य सुरक्षा विभा
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर मंगलवार को सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 सतीश कुमार के नेतृत्व में आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खलीलाबाद तहसील के विभिन्न क्षेत्रों में छापामार मार्रवाई की गई। इस दौरान पान मसाला की जांच की गई और अनियमितता पाए जाने पर 17 पैकेट सीज किए गए।
सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार ने बताया कि रेयान कॉम्प्लेक्स स्थित रविंदर चौरसिया पुत्र राधे श्याम से पान मसाला व शुभम किराना स्टोर प्रो. दीपक कुमार से एक सैंपल सिग्नेचर पान मसाला संग्रहीत व लगभग 17 पैकेट जिसकी अनुमानित कीमत 4500 रुपये है, को मौके पर अनियमितता पाए जाने पर सीज कर खाद्य कारोबारी की अभिरक्षा में दिया गया। संग्रहीत नमूने को खाद्य प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद गुप्ता, मिश्रीलाल आदि मौजूद रहे।