धनघटा में पॉम आयल सीज करते खाद्य विभाग के अधिकारी-स्रोत खाद्य टीम
संतकबीरनगर। आयुक्त खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने विवार को धनघटा क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान एक दुकान से रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का नमूना लेकर छह क्विंटल रिफाइंड ऑयल सीज किया। वहीं दूसरे दुकान से चीनी के खिलौने वाले मिठाई का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है।
बता दें कि सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड -2 सतीश कुमार की टीम ने धनघटा तहसील स्थित अनिल किराना स्टोर से एक नमूना रिफाइंड सोयाबीन ऑयल का संग्रहित किया। साथ ही छह क्विंटल रिफाइंड ऑयल सीज किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1,04,160 रुपये है। वहीं अनिल गुप्ता के प्रतिष्ठान से चीनी के खिलौने वाले मिठाई का एक नमूना लिया।आरके ट्रेडर्स मुखलिसपुर की जांच की गई, वहां साफ-सफाई और अन्य कमियों में सुधार करने की नोटिस दिया गया। संग्रहित नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियम अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।