फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आंवला मुरब्बा, सिंघाड़े का आटा और साबूदाना का नमूना लिया

Fri, 26 Sep 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर

सार

संतकबीरनगर में डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम ने विभिन्न दुकानों से खाद्य पदार्थों के तीन नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
लोहरौली में दुकानों से सैंपल लेती खाद टीम-स्रोत खाद्य टीम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर बृहस्पतिवार को सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-दो सतीश कुमार के निर्देशन में टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में छापा मारा। इस दौरान कुल तीन नमूने लिए गए। जिसे जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार ने बताया कि मेंहदावल तहसील के लोहरौली कस्बा में स्थित बहाव ड्राई फूट स्टोर से आंवले के मुरब्बा का नमूना लिया गया। इसके साथ ही सोहनलाल किराना स्टोर से सिंघाड़े का आटा और साबूदाना का नमूना संग्रहित किया गया। इस प्रकार कुल तीन नमूने संग्रहित किए गए। संग्रहित सैंपल को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिश्रीलाल व सच्चिदानंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें