फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी कर मिठाई की दो दुकानों से लिए नमूने

Sun, 04 Nov 2018 12:08 AM IST
संतकबीरनगर
विज्ञापन
छापेमारी कर मिठाई की दो दुकानों से लिए नमूने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शनिवार को मिठाई की दो दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान दोनों दुकानों से मिठाई के नमूने लिए। नमूने को जांच के लिए लैब भेज दिया। टीम की छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।  
विज्ञापन


दीपावली पर्व पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों कीबिक्री पर प्रभावी रोकथाम लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापेमारी शुरू कर दी है। शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की अभिहित अधिकारी मंजूषा सिंह के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार, राजमणि प्रजापति, धर्मराज शुक्ल ने सबसे पहले डीघा बाईपास स्थित एक मिठाई की दुकान में छापेमारी की। वहा पर दो रंगीन बूंदी तथा एक लड्डू का नमूना लिया। उसके बाद बड़गो खलीलाबाद स्थित एक मिठाई की दुकान से छेना मिठाई का नमूना लिया। अभिहित अधिकारी मंजूषा सिंह ने बताया कि दोनों दुकानों से लिए गए नमूने को जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही दुकानदारों से सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है। आगे अगर गंदगी मिलेगी को कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें