- एडीओ के निरीक्षण में गांव में मिली गदंगी, सफाई कर्मी रहे गायब
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। डीपीआरओ ने संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर गांवों में सफाई के लिए चल रहे रोस्टर में अनुपस्थित चार सफाई कर्मियों का एक दिन और तीन सफाई कर्मियों का दो दिन का वेतन रोक दिया है। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
संचारी रोग नियंत्रण एंव दस्तक अभियान को लेकर एक जुलाई से सेमरियावां ब्लाॅक में रोस्टर के हिसाब से गांव में टीम बनाकर सफाई कर्मियों को लगाया गया है। जिसमें नालियों व झाड़ियों की सफाई, फाॅगिंग, दवा छिड़काव आदि का कार्य होना है। दस जुलाई व 11 जुलाई को एडीओ पंचायत मईनुद्दीन सिद्दीकी ने रोस्टर के हिसाब चल रही सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। एडीओ पंचायत के दस जुलाई के निरीक्षण में सफाई कर्मी संगीता देवी, प्रतिभा त्रिपाठी, अरविंद कुमार, मनोज कुमार, राज कुमार यादव, शाह मोहम्मद और 11 जुलाई के निरीक्षण में संत कुमार, अरविंद कुमार, मनोज कुमार गुप्ता, शाह मोहम्मद अनुपस्थिति पाए गए।
इसमें चार सफाई कर्मियों का एक दिन और तीन सफ़ाई कर्मियों का दो दिन का वेतन बाधित किया गया है। एडीओ पंचायत के रिपोर्ट पर डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव ने संबंधित सफाई कर्मियों का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।