फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जल्द ही दूधिया रोशनी से जगमग होगा नपं हैंसर

Tue, 18 Jul 2023 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बिजली व्यवस्था के सुधार के लिए सर्वे कार्य पूरा
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

संतकबीरनगर। वर्ष 2022 में अस्तित्व में आए नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा में कराए जाने वाले विकास कार्य जल्द ही धरातल पर दिखेंगे। नगर पंचायत में 22 घंटे बिजली सप्लाई के लिए विद्युत वितरण निगम ने सर्वे कार्य पूरा करके रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर दिया है तो नगर पंचायत प्रशासन ने दूधिया रोशनी की कार्ययोजना तैयार की है। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द ही कई विकास कार्य धरातल पर दिखेंगे।

विकास खंड हैंसर बाजार के 14 ग्राम पंचायतों को वर्ष 2022 में सम्मिलित करते हुए नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा का सृजन किया गया। नई नगर पंचायत होने की वजह से तमाम तरह की समस्याएं बनी हुई हैं। इन्हीं में से एक समस्या बिजली सप्लाई की है। नगर पंचायत को कई वजह से बिजली सप्लाई मानक के अनुरूप नहीं मिल पा रही थी। इस समस्या के निवारण के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने शासन को पत्र दिया।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर नगर पंचायत में कहां-कहां तार और खंभों को बदलना है। कहां पर बिजली ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाना है इसका सर्वे बिजली निगम के अधिकारियों ने किया। सर्वे कार्य पूर्ण हो जाने के बाद निगम ने शासन से धन की मांग किया है। उधर बिजली व्यवस्था में सुधार की उम्मीद को देखते हुए नगर पंचायत ने 17 वार्डों में लाइट लगाए जाने की कार्ययोजना तैयार की।

-

नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा को आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन संकल्पित है। इसके लिए कार्य किए जा रहे हैं। जो जल्द ही धरातल पर दिखने लगेंगे। सबसे बड़ी समस्या बिजली सप्लाई की थी उसे दूर करने के लिए बिजली निगम के अधिकारी सर्वे करके शासन को रिपोर्ट भेज चुके हैं। जल्द ही शासन स्तर से धन भी आवंटित कर दिया जाएगा। उसके बाद नई नगर पंचायत दूधिया रोशनी में जगमगाने लगेगी।
विज्ञापन


-रिंकू मणि, अध्यक्ष, नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा


नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा में बिजली व्यवस्था सुधार की दिशा में कदम उठाया गया है। जर्जर तार और खंभे तो बदले ही जाएंगे साथ ही कई ट्रांसफाॅर्मर भी लगने हैं। इसके लिए सर्वे करके शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। उम्मीद है कि जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।

-पी पी वर्मा, एसडीओ बिजली वितरण खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें