फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड नहीं करने पर रोका गया वेतन

विज्ञापन
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों की उमड़ी भीड़। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड नहीं करने पर रोका गया वेतन
विज्ञापन

पूर्व में संबंद्धता से हटाए गए डॉ. वीके चौधरी लौटे
10 दिन बाद फिर शुरू हुआ जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कर रहे रेडियोलॉजिस्ट की संबंद्धता समाप्त कर दी गई थी। इससे 10 दिनों से अल्ट्रासाउंड का कार्य ठप था। जिला अस्पताल में दो और रेडियोलॉजिस्ट तैनात हैं, लेकिन उन्होंने अल्ट्रासाउंड करने से दूरी बना ली। सीएमएस ने दोनों का वेतन रोक दिया है। पूर्व में संबंद्धता से हटाए गए डॉक्टर सोमवार से फिर जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने लगे। इससे मरीजों को राहत मिली है।
जिला अस्पताल में प्रतिदिन 100 से 150 मरीजों का अल्ट्रासाउंड होता है। अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल से संबंद्ध रेडियोलॉजिस्ट डॉ. वीके चौधरी को सीएमओ कार्यालय से संबंद्ध कर दिया गया था। सीएमएस डॉ. ओपी चतुर्वेदी ने जिला अस्पताल में तैनात दोनों रेडियोलॉजिस्ट से अल्ट्रासाउंड करने की बात कही तो उन्होंने अल्ट्रासाउंड कक्ष में अपनी ड्यूटी नहीं दी।
विज्ञापन

इसके बाद सीएमएस ने दोनों रेडियोलॉजिस्ट का वेतन रोक दिया और सीएमओ को पत्र भेजकर इसकी सूचना देते हुए पूर्व में हटाए गए रेडियोलॉजिस्ट डॉ. वीके चौधरी को मरीजों के हित में फिर से संबंद्ध करने की मांग की। सीएमओ कार्यालय ने डॉ. वीके चौधरी को फिर से जिला अस्पताल में भेज दिया। मंगलवार केे अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

...
कोट
जिला अस्पताल में तैनात दो रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गोपाल जी प्रसाद और डॉ. शैलेंद्र चौधरी का वेतन रोक दिया गया है। पूर्व में तैनात रहे डॉ. वीके चौधरी वापस आ गए हैं। उन्होंने अल्ट्रासाउंड का कार्य शुरू कर दिया है।
डॉ ओपी चतुर्वेदी, सीएमओ
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें