फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर नगर: लापरवाही पर चार स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन रोका

Tue, 21 Feb 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विशेष टीकाकरण पखवारा में लापरवाही बरतने पर चार स्वास्थ्य कर्मियों का एक दिन का वेतन सीएमओ ने रोक दिया है। इसके साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनिरूद्घ सिंह ने बताया कि विशेष टीकाकरण पखवारा की बैठक सोमवार की शाम को हुई। इसमें डब्लूएचओ के जरिये फीडबैक दिया गया। कई कमियां उजागर हुईं। उन्होंने बताया कि समस्त सीएचसी और पीएचसी अधीक्षक को पत्र जारी कर निर्देश दिए गए हैं कि विशेष टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों की डयू लिस्ट बनाकर उनको टीकाकरण से आच्छादित करें।
इसमें लापरवाही बरतने पर बघौली पीएचसी पर तैनात एनएमए बद्री विशाल गुप्त, आइओ सीएचसी नाथनगर धर्मेंद्र पांडेय, बीपीएम अशोक यादव और चिकित्साधिकारी डॉ अवधेश कुमार का एक दिन का वेतन व मानदेय रोक दिया गया है। इसके साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें