संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने सहकारी समितियों में कार्यरत कर्मचारियों की वेतन संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। संगठन ने प्रदेश सरकार और सहकारिता विभाग के अधिकारियों से कर्मचारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
मांगें पूरी न होने पर 22 अक्तूबर से लखनऊ के ईको गार्डन में धरना-प्रदर्शन करने का एलान किया गया है। बुधवार को समितियों के कर्मचारियों ने सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता को ज्ञापन सौंपा।संघ के अध्यक्ष सुनील दुबे ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने 7 सितंबर 2026 को कर्मचारियों की वेतन संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए शासन एवं विभागीय अधिकारियों को मांग-पत्र प्रेषित किया था।
इसके बाद 21 सितंबर और पांच अक्तूबर को आयोजित बैठकों में समस्याओं पर विचार-विमर्श हुआ तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया लेकिन संगठन के अनुसार अब तक समस्याओं का प्रभावी समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि पांच अक्तूबर की बैठक में कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बावजूद छह अक्तूबर तक कोई ठोस आदेश जारी नहीं हुआ। संवाद
उ