फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आपरेशन थियेटर में गंदगी कर्मियों का वेतन रोका

Wed, 05 Aug 2026 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाथनगर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान ऑपरेशन थियेटर में साफ-सफाई न होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने समस्त स्टाफ नर्स को साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने अग्रिम आदेश तक वेतन भी बाधित करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

चिकित्सालय के लैब का निरीक्षण के दौरान बताया गया कि सीबीसी और सलेक्ट्रा मशीन लगभग 15 दिन से खराब है, जिसे ठीक करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया। डीएम ने पीएनसी, एनबीएसयू, ईटीसी, इमरजेंसी वार्ड में भ्रमण किया, जिसमें उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के प्रति डीएम संतोष जताया। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्देशित किया कि अस्पताल में जितनी दवाइयां उपलब्ध हैं उनके अलावा जो उपलब्ध नहीं हैं। उन दवाइयों को जन औषधि केंद्र से ही लिखा जाए।
अस्पताल परिसर में लैब की तरफ मरीजों के आने जाने के लिए डीएम ने खण्ड विकास अधिकारी को इंटरलाॅकिंग कार्य कराने के लिए निर्देशित किया। मरीजों के उपयोग के लिए शौचालय सुविधा के सुदृढ़ीकरण के लिए भी निर्देशित किया। बताया गया कि शौचालय को ठीक कराने के लिए भुगतान करा दिया गया है जो एक सप्ताह में पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. श्वेतांक सिंह, डॉ. लोकेश त्रिपाठी, डॉ. निधि गुप्ता, डॉ. तृषा यादव, आशीष मिश्रा, मनोज चौधरी, अखिलेश्वर श्रीवास्तव, रामविलास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें