फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रशिक्षण से गैरहाजिर मिले 107 शिक्षकों का वेतन रोका

Sat, 09 Mar 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बीआरसी बेलहर के 107 शिक्षक शामिल
विज्ञापन

- बीईओ बघौली को बोर्ड परीक्षा से अनुपस्थित रहने पर मांगा स्पष्टीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बीएसए ने बृहस्पतिवार को शाम को बेलहर और बघौली बीआरसी पर चल रहे शिक्षकाें के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशिक्षण में कोई भी शिक्षक मौजूद नहीं था। बीएसए ने बेलहर के 107 शिक्षकों का वेतन रोकते हुए बीईओ बघौली से स्पष्टीकरण मांगा है।
बीएसए अमित कुमार सिंह ने बताया कि निपुण भारत मिशन के तहत बुनियादी भाषा व गणित पर आधारित चार दिवसीय प्रशिक्षण बीआरसी में चल रहा है। जिसे देखते हुए सात मार्च को बीआरसी बेलहर का शाम 4.45 बजे निरीक्षण किया गया। इसमें बीआरसी पर ताला लगा मिला। इससे यह प्रतीत होता है कि प्रशिक्षण में निर्धारित समय का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जो लापरवाही है। कहा कि बीआरसी पर प्रशिक्षण ले रहे सभी लगभग 107 शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। साथ ही एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बीआरसी बघौली पर चल रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण दोपहर 1.10 बजे किया गया। इस दौरान 31 शिक्षक अनुपस्थित मिले। बीईओ बीआरसी पर मौजूद मिलीं, जबकि उनकी डयूटी डीएम के निर्देश पर बोर्ड परीक्षा में स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में लगी है। इस प्रकार बीईओ बोर्ड परीक्षा में लापरवाही बरत रही हैं। बीईओ से शिक्षकों का रिकाॅर्ड मांगा गया तो वह नहीं दिखा पाईं। बीईओ से शिक्षकाें के रिकाॅर्ड के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें