फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सात घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली, लोग रहे परेशान

Sat, 09 Mar 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शुक्रवार की भोर में हाईवे के किनारे टूट कर गिर गया था हाईटेंशन तार
विज्ञापन

- सुबह में पानी का संकट खड़ा हुआ, खाना बनाने व नहाने की दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बिजली निगम भले ही उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से देने का दावा कर रहा हो, लेकिन आए दिन कहीं न कहीं बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। शुक्रवार को भोर में करीब तीन बजे मडया के पास हाईवे के किनारे हाईटेंशन तार टूटकर गिर जाने से आधे शहर में बिजली आपूर्ति ठप रही। इस कारण सुबह में पानी का संकट खड़ा हो गया। करीब सात घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी, तब जाकर शहरवासियों ने राहत की सांस ली।
हाईवे किनारे हाईटेंशन तार टूटने के कारण शहर के मडया, नेदुला, छोटी सरौली, अंसार टोला, पठान टोला, मेंहदावल बाईपास के आसपास, बरई टोला, मोतीनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके कारण सुबह में पानी की सप्लाई में बाधा खड़ी हो गई। जिससे लोगों को परेशानी हुई। शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व होने के चलते लोगों को स्नान-ध्यान में परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों के घरों की पानी की टंकिया सूख गईं। इनर्वटर भी जवाब दे गए, जिससे मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए भी परेशान होना पड़ा। हालांकि सूचना के बाद बिजली निगम के कर्मचारी पहुंचे और करीब दस बजे टूटे तार को जोड़ा गया, तब जाकर बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। विद्युत उपभोक्ता शमशाद, चंदन, अमित कुमार आदि ने कहा कि करीब दस घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से दैनिक दिनचर्या प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मडया के पास हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया था, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई। सूचना मिलने पर कर्मचारियों को भेजकर ठीक करा दिया है और आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
- केएन शुक्ला, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें