फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: साइदा खातून चुनी गईं निर्विरोध कोटेदार

Sat, 16 Nov 2024 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांथा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खजुरी में सरकारी राशन के दुकान का चयन
विज्ञापन


बेलहर। सांथा ब्लॉक के ग्राम पंचायत खजुरी में काफी दिनों से सरकारी राशन के दुकान का चयन नहीं हो पाने से ग्रामीणों को आसपास के गांवों में जाकर राशन लेने पर मजबूर होना पड़ता था। शनिवार को प्राथमिक विद्यालय पर बैठक कर ग्राम पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार पासवान और ग्राम प्रधान सकीना खातून की उपस्थिति में ग्रामीणों ने साइदा खातून को निर्विरोध कोटेदार चुना। कोटेदार साइदा खातून ने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरुंगी। समय समय पर राशन का वितरण किया जाएगा। ग्राम पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार पासवान ने बताया कि साइदा खातून के विपक्ष में कोई नहीं आया, जिसके चलते साइदा खातून निर्विरोध कोटेदार चुनीं गई ।
इस दौरान रोजगार सेवक शैलेश कुमार, मरियम, मीना, कुसुम, मोनिका, सुमन, अब्दुल अहद, फरीना खातून, संगीता, मीना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें