फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंजे ‘जय श्रीराम’ के नारे, बांटी गईं मिठाइयां

Sun, 19 Mar 2017 11:03 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
महंत आदित्यानाथ के सीएम बनने की खुशी में भाजपा व हियुवा कार्यकर्ताओं ने मेंहदावल समेत कई स्‍थानों पर जमकर आतिशबाजी की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महंत आदित्यनाथ के सीएम बनने के साथ ही जिले में नजारा बदला-बदला दिखा। जब दोपहर में शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था तो सड़कों सन्नाटा दिखा। बड़ी संख्या में लोग टीवी पर समारोह का सीधा प्रसारण देखते मिले। कई स्थानों  पर भाजपा और हियुवा कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्रीराम’ का नारा लगाते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।
विज्ञापन


मेंहदावल विकास खंड के स्थानीय नगर पंचायत में पूर्व मंत्री चंद्रशेखर सिंह के प्रपौत्र संजय सिंह व हियुवा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर सतीश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में लोगों ने कस्बे में आतिशबाजी कर महंत के मुख्यमंत्री बनने पर हर्ष व्यक्त किया वही ग्राम पंचायत ढोढ चौराहे पर विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष पंडित कृष्णा नंद तिवारी, भाजपा नेता प्रेमचंद्र त्रिपाठी व मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व क्षेत्रीय लोगों ने महंत आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए आतिशबाजी की। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन तिवारी, लालचंद्र गुप्ता, एडवोकेट राजेश तिवारी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र बहादुर सिंह, लालजी शाही, नागेंद्र सिंह, जर्नादन लाल श्रीवास्तव, डॉक्टर योगेंद्र भारती आदि मौजूद रहे।

 धनघटा प्रतिनिधि के अनुसार, योगी आदित्याथ के द्वारा सीएम पद की शपथ लेते ही हियुवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग स्थानों पर मिठाई बांटी और जश्न मनाया। नाथनगर ब्लाक क्षेत्र के अजांव चौराहे पर हियुवा कार्यकर्ताओं पूर्व जिला उपाध्यक्ष इंद्रशेखर सिंह के नेतृत्व में मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास होने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन


इस दौरान शिवप्रसाद यादव, ग्राम प्रधान पवन ओझा, आलोक यादव, चंद्र प्रकाश यादव, राज विश्वकर्मा, हरिश्चंद्र पांडेय, रमेश दूबे, सुनील विश्वकर्मा, बब्लू पांडेय, जितेंद्र पांडेय, रामनाथ, मोहित आदि लोग मौजूद रहे। वहीं महुली क्षेत्र में बैंड बाजा और डीजे की धुन पर विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े और खुशी में मिठाईयां बांटने के साथ अबीर गुलाल भी उड़ाया।  

भाजपा नेता गोविंद मिश्र के नेतृत्व में महुली कस्बे के मुख्य चौराहे से निकला विजय जुलूस थाना गेट, सोनकर मुहल्ला, दक्षिण चौराहा, डिहवा, अजांव, परसौना होते हुए महुली चौराहे पर समाप्त हुआ। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने योगी आदित्यनाथ सीएम बनाकर पूर्वांचल के लोगों का सम्मान बढ़ाया है। इस दौरान अनवर अली, सुखई गुप्ता, संजय, सर्वेश मिश्र, राजू बाबा, अखिलेश, मंटू बाबा, मोनू, अंकित, अशोक मिश्र, विष्णु बारी, लालचंद्र मौर्या, संजय सोनकर, अकील अहमद आदि मौजूद रहे।          
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें