फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, दुकानों में लगवाएं सीसीटीवी’

विज्ञापन
ार्यालय में व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते एसपी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
‘सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी, दुकानों में लगवाएं सीसीटीवी’
विज्ञापन

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल एवं अखिल भारतीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को एसपी ब्रजेश सिंह ने कार्यालय में बैठक की, जिसमें व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह दी।
जिले में व्यापारियों के साथ लगातार बढ़ रही घटनाओं से नाराज व्यापारी नेता शुक्रवार को एसपी से मिलकर आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। एसपी ब्रजेश सिंह ने कहा कि पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर चौकस है। व्यापारी अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवाएं। ताकि वारदात होने पर पुलिस को जांच में परेशानी न हो। एसपी ने कहा कि डायल 100 व पुलिस की गाड़ियां महत्वपूर्ण स्थानों व व्यापारिक प्रतिष्ठानों के आसपास 24 घंटे रहती हैं। कोई आशंका हो तो अविलंब पुलिस को सूचना दें। ताकि जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके। व्यापारियों ने शहर में जाम की शिकायत की तो एसपी ने यातायात उप निरीक्षक को कार्रवाई का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि किसी को कोई समस्या है तो वह उनसे कभी भी मिल सकता है। कोई भी सूचना हो तो तत्काल पुलिस को दें। इस दौरान एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ एके पांडेय, सीओ सिटी रमेश कुमार, व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष बनार्जीलाल अग्रहरी, जिलाध्यक्ष पुष्कर चौधरी, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रवण अग्रहरी, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन, महमूद खान, अजय वर्मा, गोलू वर्मा, अरविंद, रामनरेश गुप्त्र, पेशकार अहमद, नंदलाल मद्घेशिया, एलआईयू निरीक्षक त्रिलोचन त्रिपाठी, यातायात उप निरीक्षक प्रदीप सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एसपी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण कर परिसर में बेहतर साफ सफाई का निर्देश दिया।
इस दौरान उन्होंने क्वार्टर गार्द, शस्त्रागार, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, स्टोर रुम, परिवहन शाखा, भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता आदि का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर दूर करने का निर्देश आरआई को दिया। इसके बाद डायल 100 के वाहनों को चेक किया। उन्होंने कहा कि हर वाहन में फर्स्ट एड एवं मेडिकल बाक्स जरूर रखें। वाहनों पर तैनात कमी अपने कर्तवयो के प्रति सजग रहे। आम लोगों से बेहतर संवाद स्थापित करे। इससे पूर्व एसपी ने परेड की सलामी ली। इस दौरान सीओ लाइन रमेश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक पंकज त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें