फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मगहर से कांटे तक सेफ सिटी का विस्तार, सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगे प्रमुख स्थान

Thu, 29 Aug 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम ने की पहल, सेफ सिटी के तहत चल रहा कार्य
विज्ञापन

- कलक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम से होगी माॅनिटरिंग

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। शहर को सेफ सिटी बनाने की दिशा में कार्य चल रहा है। जहां मेंहदावल बाईपास पर तेजी से विकास कार्य हो रहा है वहीं अब इसे विस्तार दे दिया गया है। जनपद सीमा के कांटे और मगहर तक हाईवे को सेफ सिटी में शामिल किया गया है। यहां प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा, जिसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।
डीएम महेंद्र सिंह तंवर की पहल पर शहर को सेफ सिटी के तहत विकसित किया जा रहा है। मेंहदावल बाईपास चौराहे पर सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। यहां पर सर्विस लेन और विकास के अन्य कार्य हो रहे हैं। पाथ-वे बना दिया गया है। साथ ही झूमर भी लगाया गया है। चौराहे का चौड़ीकरण कराया गया है। बस्ती की ओर से मेंहदावल जाने वाले वाहनों के लिए सर्विस लेन बनाया गया है। साथ ही यात्रियों के बैठने के लिए बेंच आदि लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ प्रशासन ने सेफ सिटी का दायरा बढ़ा दिया है। अब कांटे से लेकर मगहर सीमा तक के हाईवे को सेफ सिटी में शामिल किया गया है। इसके तहत प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। उसकी मानीटरिंग कलेक्ट्रेट में बने कंट्रोल रूम से होगी ताकि किसी भी घटना की तत्काल माॅनिटरिंग की जा सके और सीसीटीवी कैमरे के जरिए उसकी पहचान हो सके। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है।

सेफ सिटी के तहत कांटे से मगहर तक के हाईवे को शामिल किया गया है। इनमें प्रमुख जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा, जिससे निगरानी करने में आसानी होगी।
- महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें