फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सफाई कर्मी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बने लालचंद चौधरी

Fri, 29 Dec 2023 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोसयाबाजार। पौली ब्लॉक में सोमवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का चुनाव हुआ। इसमें 11 मतों से लालचंद चौधरी को तीसरी बार ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया।
निर्वाचन अधिकारी कुलदीप मौर्या व चंदगीराम के नेतृत्व में चुनाव हुआ। मतदान में कुल 100 सफाई कर्मी शामिल हुए। इसमें लालचंद चौधरी को 55 और राधेश्याम आजाद को 44 मत मिले। लाल चंद चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए। इसी तरह से कोषाध्यक्ष यशवंत गौतम, मंत्री रामयज्ञ, संप्रेक्षक रामअशीष यादव और संगठन मंत्री के पद पर अजय प्रताप यादव को निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि वह सफाई कर्मचारियों के हित में संगठन की मजबूती पर कार्य करेंगे। कर्मचारियों को किसी भी तरह की समस्या से परेशान नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर अशोक चौधरी, रमेश चंद, मानसिंह यादव, गोपाल चौधरी, सुशील सिंह, छट्ठू लाल, सियाराम, सत्येंद्र, सुभाष, सुक्खू, जुम्मन, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें