फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: साधु ने दरोगा पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Mon, 28 Aug 2023 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बखिरा। क्षेत्र के देवकली निवासी बाबूलाल यादव ने बखिरा थाने में तैनात एक दरोगा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दरोगा कुछ लोगों की साजिश में आकर उसके खिलाफ गलत तरीके से गुंडा एक्ट की कार्रवाई की।
विज्ञापन

देवकली निवासी बाबूलाल यादव ने राज्यपाल को भेजे पत्र में कहा है कि वह सन्यासी हैं। साथ ही सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन करते हैं। गांव के कुछ लोगों की मिलीभगत से बखिरा थाने में तैनात एक दरोगा ने उसे ऊपर फर्जी केस में फंसाते हुए 21 जुलाई 2022 को गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर दी। आरोप है कि गांव में लग रहे खड़ंजा में गड़बड़ी की शिकायत करने पर उल्टे उसी का शांति भंग में चालान कर दिया। आरोप है कि दरोगा ने उससे पच्चीस हजार नकदी भी लिया। दारोगा की हरकतों से आजिज आकर पीड़ित बाबूलाल ने राज्यपाल से इच्छा मृत्यु की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें