संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले एक युवती से प्रेम संबंध की आशंका में गांव के युवक की कुछ लोगों ने ग्रामीणों के सामने पिटाई की। पूरी रात उसे टार्चर किया। उसी से दुखी होकर युवक ने जहर पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजन पहले सीएचसी मेंहदावल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मंगलवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
क्षेत्र के एक युवक का गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। आरोप है कि तीन दिन पहले युवती के परिजनों ने युवक को पकड़कर गांव वालों के सामने मारापीटा। दूसरे दिन मानसिक तनाव में आकर युवक ने जहर ली पी। उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन उसे सीएससी मेंहदावल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। मंगलवार रात इलाज के दौरान युवक की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।
पीड़ित चाचा ने बताया कि भतीजे के पिता गुजरात में रहकर काम करते हैं। भतीजा मां के साथ गांव में रहता था। तीन दिन पहले गांव के कुछ लोगों ने युवती से साथ प्रेम संबंध का आरोप लगाकर गांव वालों के सामने तीजे को मारापीटा। पूरी रात उसे टार्चर भी किया। दूसरे दिन भतीजे ने घास को जलाने वाली दवा पी ली। बेटे की मौत की सूचना पिता गुजरात से चल दिए हैं। उनके आने के बाद पुलिस को तहरीर दी जाएगी।
एसओ रविंद्र सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। शव का पोस्टमार्टम गोरखपुर में कराए जाने की सूचना मिली है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। घटना से संबंधित कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही अभियोग पंजीकृत करते हुए कार्रवाई की जाएगी।