फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सदर विधायक ने प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारंभ

Thu, 20 Nov 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी ने बुधवार को बघौली ब्लॉक के लिए हेल्थकेयर ट्रेड में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। विधायक ने प्रशिक्षार्थियों के साथ ही अभिभावकों से संवाद किया।
विज्ञापन

विधायक ने प्रशिक्षार्थियों को रुचि पूर्वक हेल्थ केयर सेक्टर में प्रशिक्षण लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के दौरान केंद्र का निरीक्षण समय-समय पर करते हुए गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण संचालित किया जाए। शंभूनाथ मेमोरियल कॉलेज के निदेशक चित्रसेन श्रीवास्तव ने प्रशिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कहा।
इस दौरान प्रबंधक धीरेंद्र विक्रम सिंह ने प्रशिक्षार्थियों को निशुल्क पाठ सामग्री, वर्दी उपलब्ध कराने एवं हेल्थकेयर सेक्टर में प्रशिक्षण के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। इस दौरान भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सर्वेश तिवारी, जिला पंचायत सदस्य अख्तर खान, विधायक सदर के प्रतिनिधि उमेश चंद तिवारी, प्रशांत कुमार मिश्रा, रमाकांत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें