फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नमाज अदा कर दी कुर्बानी, अकीदत के साथ मनी बकरीद

Thu, 29 Jun 2023 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
शहर के मोतीनगर ईदगाह पर बकरीद के नमाज के दौरान दुआ मांगते हुए।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व बृहस्पतिवार को जनपद में धूमधाम के साथ मनाया गया। अकीदतमंदों ने सुबह बकरीद की नमाज अता की। इसके बाद बधाइयों का दौर शुरू हुआ तो फिर थमने का नाम नहीं लिया। लोग एक दूसरे को गले लगकर मुबारकवाद दे रहे थे। मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह की राह में नेक नियति के साथ अपने प्रिय के प्रतीक बकरे की कुर्बानी दी।
विज्ञापन

खलीलाबाद के मोतीनगर स्थित मस्जिद, मोतीनगर ईदगाह पर नमाज पढ़ने के लिए नए-नए कपड़ों मेें मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे। मुसलमान भाइयों ने नमाज अदा करने के बाद मौके पर मौजूद नगर पालिका चेयरमैन जगत जायसवाल, एसडीएम रमेश चंद्र, सीओ दीपांशी राठौर से मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। इसी प्रकार बंजरिया और बिधियानी ईदगाह पर नमाज पढ़ी गई। जनपद के खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा तहसील क्षेत्र के ईदगाहों और मस्जिदों में अलग-अलग समय पर नमाज अदा की गई।
मगहर प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के शाही जामा मस्जिद, जामिया स्कूल, शीशा मस्जिद शेरपुर, ईदगाह शेरपुर मेंं ईद उल अजहा की नमाज पढ़ी गई। उसके बाद मुसलमान भाई परंपरा के अनुसार निर्धारित स्थलों पर बकरे की कुर्बानी दी। जिसके तीन हिस्से कर परिवार के अलावा हित मित्र तथा गरीब परिवारों को वितरित किया।
विज्ञापन

मेंहदावल प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के ईदगाह और मस्जिदों में सुबह से निश्चित समय पर सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई। इसके अलावा बरेलवी और देवबंदी गुट के लोगों ने मेंहदावल के जामा मस्जिद में अलग-अलग नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर बधाई दी और देश की तरक्की और अमन चैन की भी दुआ मांगी। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था चौकस इंतजाम किए थे। ईदगाहों के पास पेयजल की व्यवस्था, साफ सफाई दुरुस्त रही। प्रमुख मस्जिदों के पास जरूरत के अनुसार पुलिस, पीएसी एवं फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की गई थी।
7426 बकरों की दी गई कुर्बानी
बकरीद पर्व के अवसर पर जनपद में करीब 7426 बकरों की कुर्बानी दी है। यह रिकार्ड बृहस्पतिवार की शाम चार बजे तक डिस्ट्रिक कंट्रोल रुम की है। वैसे कुर्बानी का दौर तीन दिन यानि शनिवार तक चलेगा।

शहर के मोतीनगर ईदगाह पर बकरीद के नमाज के दौरान दुआ मांगते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें