- विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
- संतकबीर आचार्य रामबिलास इंटर काॅलेज मगहर के बच्चों ने लिया हिस्सा
मगहर। क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई गोरखपुर के जरिए विश्व धरोहर सप्ताह के तहत कबीर चौरा परिसर स्थित ताना बाना केंद्र में संतकबीर आचार्य रामबिलास इंटर काॅलेज मगहर के बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा नौ की छात्रा रूबी खातून प्रथम, कक्षा 10 की खुशबू दूसरे और रियांस को तीसरास्थान मिला। वहीं कक्षा 10 के द्वारिका गुप्ता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
मुख्य अतिथि शिक्षक महेंद्र यादव व विशिष्ट अतिथि रामकुंवर मौर्य ने बताया कि विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत कक्षा 9 व 10 के 100 बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिनमें कक्षा नौ की छात्रा रूबी खातून प्रथम, खुशबू कक्षा 10 को दूसरा, रियांस को तीसरा तथा सांत्वना पुरस्कार कक्षा 10 के द्वारिका गुप्ता को दिया गया।
पुरातत्व कर्मी अनिता मांझी ने विद्यालय के 250 बच्चों को कबीर से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन कराते हुए कबीर की समाधि मजार का दर्शन कराया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा छह की छात्रा आंशिका शर्मा प्रथम, कक्षा नौ की मनीषा चौधरी द्वितीय, कक्षा आठ की याशमीन खान को तीसरा स्थान मिला। आराध्या यादव को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर हरिश्चंद आजाद, अनीता मांझी, दुर्गेश सिंह, विजय प्रताप त्रिपाठी, मोखन प्रसाद, बृजलाल, अतुल शुक्ला आदि मौजूद रहे।