संतकबीरनगर। जिले के अन्य पिछड़ा वर्ग के गरीब व्यक्तियों के पुत्रियों की शादी के लिए 149 आवेदको के खाते में 20 हजार की दर से 29.80 लाख रुपये भेजे जा चुके है। यह जानकारी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र ने दी है।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) की गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी के लिए अनुदान योजना संचालित की जा रही है। जिले में 644 आवेदकों को लाभान्वित किया जाना है। इसके लिए 64.40. लाख रुपये का बजट उपलब्ध है। कुल 149 आवेदकों को 20 हजार की दर से 29.80 लाख रुपये उनके बैंक खाते में हस्तांतरित किए जा चुके हैं। अवशेष 34.60 लाख रुपये से 173 आवेदकों का उनके आवेदनपत्र प्राप्त होने पर लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शादी अनुदान योजना के लिए इच्छुक व्यक्ति शादी अनुदान पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।