फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन बेचने के नाम पर 10 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र के भगता गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही एक व्यक्ति पर जमीन बेचने के नाम पर 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रुपये लेने के बाद बैनामा नहीं करने और रकम वापस मांगने पर गालियां व जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भगता गांव निवासी सत्येंद्र कुमार यादव के अनुसार, गांव के परशुराम यादव से भगता-डुमरी गांव में करीब पौने दो बीघा जमीन खरीदने की बातचीत तय हुई थी। आरोप है कि वर्ष 2021 से उन्होंने अपनी दुकान की कमाई से अलग-अलग तारीखों पर नकद और ऑनलाइन माध्यम से आरोपी को 10 लाख रुपये से अधिक की रकम दी। इसके बावजूद आरोपी ने न तो जमीन का बैनामा कराया और न ही दी गई रकम वापस की।

पीड़ित का आरोप है कि तीन अगस्त 2026 को दोपहर करीब दो बजे वह अपनी रकम मांगने आरोपी के पास गया तो उसे गाली और जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही पत्नी या बेटियों से छेड़खानी का झूठा आरोप लगवाकर मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने अपनी जान-माल और सामाजिक प्रतिष्ठा को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एसओ महुली दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच पड़ताल व आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें