फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ऑटो और ई- रिक्शा का रूट निर्धारण नहीं, नगर में बढ़ रहा जाम

Wed, 28 Feb 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल बाइपास के पास बीच  सड़क में पर ईरिक्सा रोककर सवारी भरते हुए
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में आटो और ई-रिक्शा का रूट निर्धारण न होने से नगर में जाम बढ़ रहा है। चालक मनमाने ढंग से सड़कों पर ही सवारी भरते हैं। जिसकी वजह से आए दिन जाम की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। हालांकि नगर पालिका ने इनके खड़े होने के लिए स्टैंड भी बनाया है पर अभी तक स्टैंड की शुरूआत नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

शहर में लगभग तीन हजार ई-रिक्शा है और 200 टेंपों प्रतिदिन सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। इन्हें प्रशासनिक कार्रवाई का कोई डर नही है। चालकों के मनमाने ढंग से सवारी भरने के वजह से उनके पीछे चलने वाले वाहन चालकों एवं जन सामान्य को परेशानी होती है। सबसे ज्यादा दिक्कत दिन में है। स्कूल खुलने और छूटने के बाद छात्रों एवं उनके परिजनों को काफी परेशानी होती है। जाम में फंसकर अक्सर लोग अपना कीमती समय भी बर्बाद करते हैं। नगर पालिका प्रशासन के तरफ से टैंपो व ई-रिक्शा के लिए निर्धारित पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके बाद भी पार्किंग स्थानों पर वाहनों को नहीं खड़ा किया जाता है। जिसका खामियाजा जन सामान्य को खलीलाबाद शहर में जाम के रूप में भुगतना पड़ रहा है।
शहर के कई स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई। जल्द ही सभी वाहनों को वहां पर खड़ा कराया जाएगा। जिससे शहर को जाम से मुक्ति मिले और जन सामान्य को आवागमन में कठिनाई का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जगत जायसवाल, चेयरमैन नगर पालिका परिषद खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें