फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सुबह आठ बजे हो गया रूट डायवर्जन, बड़ी गाड़ियों पर प्रतिबंध

Mon, 15 Jan 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मगहर के पास रूट डायर्वजन  के दौरान ट्रको का लगा जाम।संवाद
विज्ञापन
मगहर के दुर्गा मंदिर से बड़े वाहनों को घुमा दिया गया
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के चलते हुआ डायवर्जन
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए रविवार की सुबह आठ बजे से ही प्रशासन ने हाईवे पर रूट डायवर्जन कर दिया। गोरखपुर से आने वाली बड़ी गाडियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया। सिर्फ छोटे वाहन और खाद्य पदार्थ के वाहन ही जाने पा रहे हैं। मगहर के दुर्गा मंदिर से ट्रकों को बखिरा, नंदौर, बांसी होते हुए भेजा जा रहा है।

22 जनवरी को प्रधानमंत्री के अयोध्या आगमन और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए 14 जनवरी की सुबह आठ बजे से हाईवे पर लखनऊ की तरफ जाने वाले भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। सिर्फ छोटे वाहन ही जा पा रहे हैं। बड़े वाहनों को मगहर के दुर्गा मंदिर से घघसरा, बखिरा नंदौर होते हुए गंतव्य तक भेजा रहा है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। बड़े वाहनों पर रोक है। यह रोक कार्यक्रम समाप्ति तक जारी रहेगी।


यहां हुआ रूट डायवर्जन
गोरखपुर से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहन दुर्गा मंदिर मगहर से घघसरा, बखिरा-नंदौर से बांसी सिद्धार्थनगर होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे। सोनी होटल खलीलाबाद से मेंहदावल बाईपास चौराहा वाया बखिरा-नंदौर से बांसी होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।
विज्ञापन



धनघटा से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहन धनघटा से आंबेडकरनगर से लखनऊ से होते हुए गंतव्य को जाएंगे।

खलीलाबाद से लखनऊ जाने वाले वाहन खलीलाबाद, मेंहदावल बाईपास, बखिरा, बांसी होते हुए गंतव्य तक जाएंगे। टेमा रहमत से सेमरियावां, नन्दौर, बांसी होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें