फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रोटरी क्लब का 18वां पद ग्रहण समारोह आयोजित

विज्ञापन
रोटरी क्लब का 18वां पद ग्रहण समारोह आयोजित।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। रोटरी क्लब का 18वां पद ग्रहण समारोह शनिवार को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि खलीलाबाद सदर एसडीएम हृदय राम त्रिपाठी तथा क्लब के असिस्टेंट गवर्नर लक्ष्मीकांत पांडेय रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि रोटरी समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहा है। वृद्धजनों की सेवा, ब्लड डोनेशन कैंप, मेडिकल कैंप द्वारा समाजहित में जो कार्य किए जा रहे हैं वह प्रशंसनीय हैं। असिस्टेंट गवर्नर रोटरी लक्ष्मी पांडेय ने नए पदाधिकारी अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह एवं मंत्री दिग्विजय नाथ पांडेय को कार्यभार की शपथ दिलाई। इस मौके पर महेश कुमार रुंगटा, प्रीतपाल सिंह, दिग्विजय नाथ, डॉक्टर आलोक कुमार सिन्हा, डॉ. विवेक खन्ना, डॉ. अशोक कुमार चौधरी, डॉ. एनएन श्रीवास्तव, डॉ. आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें