सफाई कर्मचारी संघ ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन। स्रोत-संगठन
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष परमहंस गौतम की अगुवाई में रविवार को जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। यहां दो सूत्री मांगपत्र प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम, विधायक अंकुर राज तिवारी, गणेश चंद्र चौहान को सौंपा। अवगत कराया कि सफाई कर्मचारियों से शासनादेश से हटकर कार्य लिया जा रहा है। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का 105 लोगों का स्थानांतरण कंपोजिट विद्यालय में किया गया है तथा यह निर्देश दिया गया है कि सफाई कर्मचारी की पेरोल पर प्रधानाध्यापक हस्ताक्षर करेंगे। उसके फलस्वरूप ग्राम प्रधान हस्ताक्षर करेंगे, जो शासनादेश के विरुद्ध है। इस मौके प्रशासन जिला संरक्षक संजय शर्मा, जिला महामंत्री सूरज , जिला कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र जिला संगठन मंत्री मानसिंह यादव आदि मौजूद रहे। संवाद