फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की भी भूमिका निभाएं डायल 100 : कमिश्नर

Sun, 15 Apr 2018 11:43 PM IST
santkabirnagar
विज्ञापन
शहर में डायल 100 की इनोवा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बस्ती रेंज में सबसे पहले संतकबीरनगर जिले को डायल 100 नंबर की 16 बाइकें मिली है। रविवार को कमिश्नर और डीआईजी ने डायल 100 नंबर की बाइकों को हरी झंडी दिखाकर पुलिस लाइंस से रवाना किया। 
विज्ञापन

कमिश्नर दिनेश सिंह ने कहा कि अपराधों की रोकथाम के लिए शासन स्तर से डायल 100 नंबर को और सुदृढ़ करने की मंशा से बाइक दी गई है। लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा हो और पीड़ितों को त्वरित मदद मिले शासन की यही मंशा है। सुरक्षा के लिए नई-नई टेक्नालॉजी विकसित हुई है, उसी का परिणाम है कि अपराधों पर अंकुश लग रहा है। अपराधी जेलों से भी अपराध को बढ़ावा दे रहे है। इस पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। तहसील दिवसों में 100 में 70 मामले राजस्व और पुलिस से संबंधित होते है। गांवों से अपराधों की शुरुआत होती है। ऐसे में डायल 100 नंबर की यह बाइक अपराधियों का पीछा कर पकड़ने में भी मददगार होगी। खास कर महिला अपराधों की रोकथाम की दिशा में सार्थक कदम उठाए जाने की जरूरत है।  
 डीआईजी राकेशचंद्र साहू ने कहा कि डायल 100 नंबर बड़ी योजना है। डायल 100 नंबर की सेवा में लगाए गए पुलिस कर्मियों को पूर्व में प्रशिक्षण दिया गया था। जब योजना शुरू हुई तो जनता कहने लगी कि थाने की पुलिस से पहले डायल 100 नंबर के पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंच जाते है। इस सेवा में जनता का विश्वास तेजी से जुड़ा है। ऐसे में डायल 100 नंबर के कर्मी सेवा के लिए तत्पर रहे और समय से घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे। पीड़ितों का मददगार बने। डायल 100 नंबर के पुलिस कर्मी चिकित्सक की भूमिका में अपने दायित्व का निर्वहन करें। थानाध्यक्ष भी इसमें पूरा सहयोग करें। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने कहा कि डायल 100 नंबर की सेवा में जो खास बातें है, उसे सदैव ध्यान में रखने की जरूरत है। जल्दी पहुंचने, निष्पक्षता से कार्रवाई करने और पीड़ित का हित सुरक्षित रखने की जरूरत है। जिससे शासन की मंशा सार्थक हो सकें। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि 16 बाइकें मिली है। जिसमें से पांच बाइक तो कोतवाली पुलिस को दी गई है। चार बाइक शहर में भ्रमणशील रहेंगी और एक बाइक मगहर चौकी पुलिस को दी गई है। डायल 100 की सेवा में लगे पुलिस कर्मी सदैव याद रखे कि त्वरित रिसपांस, पीड़ितों के साथ व्यवहार और उनकी शंका का समाधान हो। इसके बाद कमिश्नर और डीआईजी ने चौकीदारों संग बैठक कर उनके अपराध नियंत्रण की दिशा में काम करने के लिए सचेत किया और उनकी समस्याएं भी सुनी। इस दौरान एएसपी असित श्रीवास्तव, एडीएम रणविजय सिंह, एसडीएम प्रफुल्ल त्रिपाठी, एसडीएम उमेशचंद्र निगम, सीओ रमेश कुमार, सीओ हौसिला प्रसाद, सीओ अशोक मिश्र, कोतवाल बीरेंद्र बहादुर सिंह समेत सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें